Quantcast
Channel: Fitness sex-and-relationship-in-hindi - Feed
Viewing all articles
Browse latest Browse all 205

रोजाना एक ही तरह से सेक्स करना क्यों है गलत ?

$
0
0
Read this in English आपको यह जानकार शायद आश्चर्य होगा कि अधिकतर लोग सेक्स करते समय एक ख़ास रूटीन का पालन करते हैं और रोजाना ही इसे दोहराते रहते हैं। जबकि ऐसा करना सही नहीं है इस तरह से आप जल्दी ही सेक्स से बोर हो जायेंगे और यह आपके लिये रोजाना किये जाने वाले किसी काम की तरह हो जायेगा। ऐसा करने से आपके संबंधो में दरार भी आ सकती है। इसलिए ज़रूरी है की आप अपने बोरिंग तरीकों को बदलें और रोजाना कुछ नया करें। यह ज़रूरी नहीं कि सेक्स को भी आप मॉर्निंग वाक या जिम की तरह रोजाना ही एक जैसे करें बल्कि आपको उसमे नये तरीकों को अपनाना चाहिये, कुछ नये पोजीशन को अपनाएँ और अपनी सेक्स लाइफ को रोमांचक और मसालेदार बनाएं। वैसे भी महिलाओं को सरप्राइज बहुत पसंद आते हैं इसलिए जितना आप अपने तरीकों में बदलाव लायेंगे उतना ही आपके महिला पार्टनर के लिए यह ख़ुशी की बात होगी। सेक्स करने का कोई ख़ास टाइम नहीं होता है इसके लिए बस अच्छे मूड की ज़रूरत होती है। जब भी आपका मन करे उसी समय आपको इसका आनंद  लेना चाहिये। पुरुष ऐसा सोचते हैं की महिलाओं को जल्दी उत्तेजित करना बहुत मुश्किल है जबकि ऐसा नहीं है अगर आप सही तरीके को अपनाएं तो आप पायेंगे की वे भी आप की ही तरह तुरंत उत्तेजित हो जाती हैं। फोरप्ले की शुरुवात करते समय उन्हें हर जगह चूमें। चुम्बन आपके आपसी रिश्तों को भी मजबूत बनाते हैं और महिलाओं को जल्दी उत्तेजित भी कर देते हैं। इसके अलावा कुछ महिलाओं को पीरियड्स के दौरान सेक्स करने की तीव्र इच्छा होती है। अगर आप पीरियड्स के दौरान सेक्स कर रहे हैं तो उनके ब्रेस्ट का ख़ास ध्यान रखें क्योंकि पीरियड्स के दौरान महिलाओं के ब्रेस्ट ज्यादा सेंसिटिव हो जाते हैं। सेक्स को और भी ज्यादा मजेदार बनाने के लिए अपनी महिला पार्टनर से पूछें की उन्हें क्या पसंद है और क्या करने से वे ज्यादा उत्तेजित होती है। सेक्स के दौरान आप हर अगला स्टेप उनकी सहमती से उठायें इससे आप दोनों इस क्रिया का ज्यादा आनंद ले पायेंगे। इसलिये अब सेक्स के पारंपरिक तरीकों को अपनाना कम करें और नये तरीकों से अपने सेक्स लाइफ को बेहतर बनाएं। यह सामग्री 18 + साल के लिए उपयुक्त है। इसके अभिभावक के मार्गदर्शन की सलाह जरूरी है। अगर आपकी उम्र 18 वर्ष से कम है तो इस पेज पर न आएं। *शर्ते व नियम लागू।  चित्र स्रोत - Shutterstock
 

Viewing all articles
Browse latest Browse all 205

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>