Quantcast
Channel: Fitness sex-and-relationship-in-hindi - Feed
Viewing all articles
Browse latest Browse all 205

क्या आप केवल SEX करने के लिए रिलेशनशिप में हैं? कभी ना करें ये 6 काम

$
0
0
आजकल स्ट्रिंग अटैच्ड रिलेशन (NSA) का प्रचलन तेजी से बढ़ रहा है। यह एक ऐसी रिलेशनशिप है जिसमें दोनों पार्टनर के बीच कोई नियम-शर्त और किसी तरह का कोई कमिटमेंट नहीं होता है। यानि वो डेटिंग करते हैं, साथ घूमते-फिरते हैं लेकिन उन दोनों के बीच प्यार जैसा कुछ नहीं होता है। इसमें दोनों पार्टनर केवल अपनी सेक्स इच्छा को पूरा करने के लिए साथ रहते हैं। ऐसे लोग जो इस तरह की रिलेशनशिप को लेकर कन्फ्यूज्ड हैं, उन्हें यह समझ लेना चाहिए कि इस रिलेशनशिप में आपको कुछ कामों को करने से बचना चाहिए। 1) कभी डेट पर ना जाएं- इसे अपने बॉयफ्रेंड या गर्लफ्रेंड के लिए रिजर्व रखें। अगर संभव हो तो, अपने घर या उसके घर पर ही मिलने का प्लान बनाएं। एक दूसरे से मिलने जाने से पहले थोड़ा बहुत कुछ खा लें या कुछ आर्डर करें लेकिन रोमांस के लिए कैफ़े और रेस्टोरेंट जाने से बचें। 2) अपने एक्स के साथ इन्वोल्व ना हों- ऐसा करना आपके लिए खतरनाक हो सकता है। ऐसा करने से यह संभव है कि आपकी पुरानी भावनाएं दोबारा जाग सकती हैं। इसलिए खुद पर काबू रखें और अपनी या अपने एक्स के साथ इस रिलेशनशिप को करने से बचें। 3) बेस्ट फ्रेंड के साथ सेक्स न करें- यह एक ऐसा संबंध है जिसे आप खराब करने की नहीं सोच सकते। अधिकतर लोगों का मानना है कि इससे आप अपने साथी को खो सकते हैं। इसलिए अपने दिमाग में सेक्स को लाकर अपने संबंध को खराब करने से बचें। एक अच्छा साथी इस तरह की रिलेशनशिप पर चर्चा करने के लिए आपका सबसे अच्छा विश्वासपात्र है। 4) फीलिंग्स पर काबू रखें - यह रिश्ता पूरी तरह से सेक्स पर निर्भर है। आप इसलिए साथ हैं क्योंकि आप खुद को शारीरिक रूप से संतुष्ट करना चाहते हैं। इसलिए इस रिश्ते में इमोशन की जगह नहीं है। अगर संभव हो तो अपनी कुंठा, चिंता, मिजाज और बाकी चीजों को बाहर रखें। अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बातचीत ना करें। 5) आई लव यू ना कहें- वास्तव में यह तीन शब्द ऐसे हैं, जो आपकी भावनाओं और दिल की बात को जाहिर करते हैं। आपको बता दें कि इस तरह की रिलेशनशिप में इनकी कोई जगह नहीं होती है। इसलिए ऐसा कुछ कहने से बचना चाहिए। 6) किसी का भी चयन ना करें- ध्यान रहे कि इस रिलेशनशिप के लिए किसी का भी चयन कर लेना सही नहीं है। वास्तव में एक ऐसे बेहतर पार्टनर का चयन बहुत जरूरी है, जो आपके विचार से मेल खाता हो। ऐसा न हो कि आपको केवल सेक्स से मतलब है और किसी भी हॉट गर्ल या बॉय के साथ हो लिए। बल्कि ऐसा पार्टनर चुनें जो सेक्स के अलावा आपका दूसरा काम जैसा ब्रेकफास्ट बनाकर भी दे। यह सामग्री 18 + साल के लिए उपयुक्त है। इसके अभिभावक के मार्गदर्शन की सलाह जरूरी है। अगर आपकी उम्र 18 वर्ष से कम है तो इस पेज पर न आएं। *शर्ते व नियम लागू। Read this in English अनुवादक – Usman Khan चित्र स्रोत - Vaani Kapoor Official/Facebook

Viewing all articles
Browse latest Browse all 205

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>