Read this in English
अनुवादक: Anoop Singh
मैं एक 30 साल का पुरुष हूँ, हाल ही में मैंने अपने पार्टनर के साथ सेक्स किया। सेक्स करने के बाद मेरे पेनिस पर लाल धब्बे और रैशेज पड़ गये। जबकि यह मेरा पहला सेक्स नहीं था बल्कि मैं इससे पहले भी कई बार सेक्स कर चुका हूँ। आखिर ऐसा क्यों हुआ? क्या मुझे डॉक्टर के पास जाना चाहिये?
इस बारे में हमने ‘जी एस मेडिकल कॉलेज मुंबई’ के हेड ऑफ़ डिपार्टमेंट ऑफ़ सेक्सुअल मेडिसिन डॉ. राजन भोसले से बात की। उन्होंने बताया कि लिंग के ऊपर लाल धब्बे या रैशेज होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं जैसे कि इन्फेक्शन या लुब्रिकेंट की कमी, डायबिटीज या जननांगो वाले जूं के काटने से भी ऐसा हो सकता है। इसलिए ज़रूरी है कि इसे पूरी तरह ठीक करने के लिए जल्द से जल्द नजदीकी डॉक्टर की सलाह लें। कुछ मामलों में डॉक्टर देखते ही समझ जाते हैं कि ये किस वजह से हुआ है वहीँ कुछ मामलों में इसकी वजह जानने के लिए कई टेस्ट करवाने पड़ते हैं। आइये जानते हैं पेनिस पर लाल धब्बे पड़ने के कुछ मुख्य कारण:
इन्फेक्शन: कई बार ये ऐसे लोगों के साथ सेक्स करने की वजह से होते हैं जिन्हें पहले से ही सेक्स से जुड़ी कोई बीमारी हो। इनमे से कुछ ये हैं:
- ट्राईकोमोनैल्स वैजाइनालिस(Trichomonalis vaginalis) : इसके कारण भी पेनिस पर रेड स्पॉट हो जाते हैं जो डॉक्टर द्वारा किये शारीरिक जांच में आसानी से समझ में आ जाता है और ये दवा की एक ही डोज से ये ठीक भी हो जाता है।
- सिफिल्स(Syphilis) : इसमें लिंग के ऊपर छोटे छोटे दाने जैसे निकल जाते हैं। यह तब होता है जब आप इसी रोग से पीड़ित लड़की के साथ सेक्स करते हैं।
- हर्प्स: यह हर्प्स सिम्पलेक्स वायरस के कारण होता है जिसमें जननांगो के आस पास वाले हिस्सों में भी लाल दाग हो जाते हैं।